अमरीकी वेबसाइट बज़फ़ीड ने कहा है कि उत्तरी सीरिया के कूबानी शहर में आईएसआईएल के आतंकवादियों ने संभवतः केमिकल हथियार इस्तेमाल किए हैं।
बज़फ़ीड ने कुबानी में आतंकवादी हमलों में मरने एवं घायल होने वालों के शरीर पर घाव की नई तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये घाव आतंकवादियों द्वारा संभवतः केमिकल हथियार के प्रयोग के सूचक हैं। ये तस्वीरें जिनके बारे में कहा जा रहा है कि जून में ली गयी हैं, सीरिया के क्षेत्रों में केमिकल हमले के प्रयोग का पहला सुबूत है।
बज़फ़ीड ने सीरिया में केमिकल हथियार निषेध कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष जेरी स्मिथ के हवाले से रिपोर्ट में कहा है कि कूबानी में घायलों की तस्वीरों में दिखने वाले घाव, रासायनिक हथियार के हमले से होने वाले घाव जैसे हैं।
पिछले महीने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ सीरिया के कुर्दों की मदद लेने पर अमरीकी अधिकारियों द्वारा बल दिए जाने के बाद, कुर्द बाहुल कुबानी शहर जो तुर्की की सीमा से मिला है, आईएसआईएल के हमलों का निशाना बना और इसके आस-पास के ज़्यादातर गावों पर आईएसआईएल का क़ब्ज़ा हो गया।
20 अक्टूबर 2014 - 20:19
समाचार कोड: 645697
अमरीकी वेबसाइट बज़फ़ीड ने कहा है कि उत्तरी सीरिया के कूबानी शहर में आईएसआईएल के आतंकवादियों ने संभवतः केमिकल हथियार इस्तेमाल किए हैं।